होम | साइट नक्‍शा | हमसे संपर्क करें | अंकित English | 한국어 | 中文 | हिन्‍दी | Español | Italiano


संबंधित लिंक
ऊर्जा सूचना प्रशासन
कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेस बोर्ड
पर्यावरणीय सुरक्षा एजेंसी
राष्‍ट्रीय बॉयोडीजल बोर्ड
डीजलनेट
फ्रैंकफर्ट स्‍टॉक एक्‍सचेंज
  मुख्‍य पृष्‍ठ > कारपोरेट > कंपनी सिंहावलोकन
कंपनी सिंहावलोकन

वैकल्‍पिक पैट्रोलियम प्रौद्योगिकी (एपीटी) एक ऐसी सार्वजनिक पर्यावरणिक कंपनी है जो अनेक पैट्रोलियम उत्‍पादों के लिए प्रोपराइटरी इमल्शन प्रौद्योगिकी का विकास करती है। इमल्‍सीफाइड ईंधन पानी और पैट्रोलियम उत्‍पादों के स्‍थायी मिश्रण है जो पारंपरिक ईंधनों की तुलना में जलने में कम खर्चीले और ज्‍यादा स्‍वच्‍छ होते हैं। एटीपी के पास अपनी तरह के अलग इमल्‍सीफाइड प्रौद्योगिकी का लाइसेंस अधिकार है जिसे कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सिज बोर्ड द्वारा सत्‍यापित किया गया है और यह अमेरिका में पर्याव‍रण संरक्षण एजेंसी में पंजीकृत है। एपीटी अपनी प्रोपराइटरी मिश्रण यूनिटों तथा योजकों के निर्माण और विनिर्माण के लिए तृतीय पक्षों का इस्‍तेमाल करती है और दुनिया भर में 100 से ज्‍यादा पेटेंट और पेटेंट एप्‍लीकेशंस रखती है। एपीटी अनेक पर्यावरणिक प्रौद्योगिकियां प्रदान करती है जिनमें डीजल तथा ईंधन तेल और साथ ही अवशिष्ट और अपशिष्‍ट तेल जैसे पैट्रोलियम उत्‍पादों के इमल्शन शामिल हैं। एपीटी ऐसी अन्‍य पर्यावरणिक प्रौद्योगिकियों का विकास भी कर रही है जो एपीटी वैज्ञानिकों को अपनी विशेषज्ञता को प्रदर्शित करने का अवसर देती है।

एपीटी ने अत्‍यधिक स्थिर और किफायती ईंधन इमल्शनों के विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकियां और प्रोटोकोल विकसित किए हैं। इन इमल्शनों के उत्‍पादन में प्रोपराइटरी रासायनिक योजक पैकेज, यांत्रिक मिश्रण प्रक्रियाएं और तकनीकी जानकारी शामिल होती है। इन घटकों के सटीक मिश्रण से ईधन इमल्शनों का उत्‍पादन होता है जो संतुलित और स्थिर होते हैं तथा उस ताप और दबाव को सहन कर सकते है जिसे ईंधनों को किसी डीजल ईंजन, भट्ठी अथवा वॉयलर में जलने से पहले सहना पड़ता है। इमल्‍सीफाइड ईंधनों की विशिष्‍ट दहन विशेषताएं तभी पैदा होती हैं यदि ईंधन दहन के समय एक इमल्शन हो। एपीटी प्रौद्योगिकियां एक जैसी गुणवत्ता के स्थिर इमल्‍सीफाइड ईंधनों का विश्वस्‍त उत्‍पादन करते हैं।

एपीटी की संपूर्ण ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण अनुकुल उत्‍पादों में निम्‍नलिखित शामिल हैं:

उत्‍पाद

अनुप्रयोग

डीजल आयल इमल्शन (डीईओ)

मुख्‍यत: परिवहन क्षेत्र संबंधी अनुप्रयोगों में इस्‍तेमाल किया जाता है जिसमें शामिल हैं:

  • सड़क पर और सड़क के बाहर फ्लीट का प्रयोग
  • फार्म उपकरण खपत
  • निजी वाहन प्रयोग
  • समुद्री अनुप्रयोग
  • लोकोमोटिव

अन्‍य प्रयोगों में शामिल हैं: बड़े स्थिर ईंजन, दहन टर्बाइन, वॉयलर, बर्नर।

इमल्‍सीफाइड बॉयोडीजल (ईबीडी)

पारंपरिक पैट्रोल उत्‍पादों के लिए प्रतिस्‍थापन ईंधन

अवशिष्ट ऑयल इमल्शन (आरओई) /
ईंधन तेल इमल्शन (एफओई)

एफओई का प्रयोग प्रत्‍यक्ष और एचएफओ के लिए किफायती विकल्‍प के रूप में औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है। आरओई का प्रयोग विशेष तौर पर बड़े औद्योगिक वॉयलरों, बिजली के वॉयलरों और धीमी गति के ईंजनों के लिए विद्युत के स्रोत के रूप में किया जाता है।