होम | साइट नक्‍शा | हमसे संपर्क करें | अंकित English | 한국어 | 中文 | हिन्‍दी | Español | Italiano


संबंधित लिंक
ऊर्जा सूचना प्रशासन
कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेस बोर्ड
पर्यावरणीय सुरक्षा एजेंसी
राष्‍ट्रीय बॉयोडीजल बोर्ड
डीजलनेट
  मुख्य पृष्‍ठ > कारपोरेट > हमारी शक्‍ति
हमारी शक्‍ति

एपीटी की इमल्शन प्रौद्योगिकी इमल्‍सीफाइड ईंधनों के क्षेत्र में एक अग्रणी उद्योग पथ-प्रदर्शक के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ईंधन इमल्शन प्रौद्योगिकी में एपीटी की अद्वितीय समझ और तकनीकी ज्ञान के कारण यह उपभोक्‍ताओं को एक ही स्‍थान पर समाधान उपलब्‍ध कराती है।


प्रथागत इमल्शन प्रौद्योगिकियों की पूर्ण श्रृंखला

एपीटी विश्‍व में एक मात्र ऐसी कंपनी है जो सभी पेट्रोलियम उत्‍पादों के लिए संपूर्ण प्रथागत इमल्शन प्रौद्योगिकियों का प्रस्‍ताव करती है

  • हम कंप्रेशन-इग्‍निटिड ईंजनों और औद्योगिक बॉयलरों के ऑपरेटरों की सहायता के लिए प्रौद्योगिकियों और विशेषज्ञता प्रदान करते हैं ताकि लगातार बढ़ती उत्‍सर्जन आवश्‍यकताओं को पूरा किया जा सके।

  • हम इमल्‍सीफाइड जैव ईंधनों की नई पीढ़ी के साथ और ज्‍यादा स्‍वच्‍छ नवीकरणीय ईंधन उपलब्‍ध कराने की चुनौती को पूरा कर रहे हैं जिसमें बढ़ते NOx उत्‍सर्जनों की समस्‍या नहीं होती जो कि जैव ईंधन का प्रयोग करने में एक बाधा है।

  • हम अधिकतम दहन विशेषताओं के साथ उत्‍पाद उपलब्ध करा रहे हैं जिससे थर्मल और ऊर्जा क्षमताएं बढ़ती हैं।

  • हम विशिष्‍ट उत्‍सर्जन मुद्दों को समझने, उनका समाधान करने के उद्देश्‍य से प्रौद्योगिकी पैकेज विकसित करने में उपभोक्‍ताओं की सहायता करते हैं और समाधानों की जांच करने और उनको लागू करने में मदद करते हैं।

  • हम अंतर्राष्ट्रीय विद्युत संयंत्र ऑपरेटरों की मदद करने के लिए नए उपायों का विकास कर रहे हैं ताकि उन भारी तेल उत्पादों के साथ बिजली की लगातार बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके जो पूरी तरह, अधिक दक्षता और किफायत से जलने के लिए बनाए जाते हैं।

सुदृढ़ बौद्धिक संपदा पोर्टफोलियो

दुनिया भर में 100 से अधिक पेटेंटों और पेटेंट अनुप्रयोगों के साथ एपीटी दुनिया की सर्वाधिक व्‍यापक इमल्‍सीफाइड ईंधन प्रौद्योगिकी प्‍लेटफार्म का विश्‍वव्‍यापी मास्‍टर लाइसेंसधारक है। एपीटी की प्रौद्योगिकी का लाइसेंस और उप-लाइसेंस अनेक अंतराष्‍ट्रीय कंपनियों को दिया गया है।

अपनी संरक्षित प्रौद्योगिकियों का इस्‍तेमाल करते हुए एपीटी ने ऐसे उत्‍पाद विकसित किए हैं जो:-

  • विश्‍व स्‍तर पर लगातार बढ़ते कड़े पर्याव‍रणिक और उत्‍सर्जन विनियमों का अनुपालन करने के लिए किफायती उपाय सुझाते है;

  • औद्योगिक भट्ठियों और वॉयलरों के लिए ईंधन तेल की दहन क्षमता को बढ़ाते हैं;

  • भारी ईंधन तेल (एचएफओ) के उत्‍पादन में महंगे हल्‍के डिस्‍टिलेटों (अर्थात डीजल) के स्‍थान पर पानी का उपयोग करते हैं; और

  • नाइट्रोजन आक्‍साइड (NOx) उत्‍सर्जन को कम करते हैं, जो जैव ईंधन और बॉयोडीजल आधारित उत्‍पादों को दुनिया भर में अपनाए जाने में सबसे बड़ी बाधा है।

एपीटी की प्रौद्योगिकी में ऐसे व्‍यापार संबंधी रहस्‍य और तकनीकी जानकारी शामिल है जो सत्रह वर्षों के विकास और 50 मिलियन डॉलर से भी ज्‍यादा का निवेश करने पर हासिल हुई है।


अत्‍यधिक अनुभवी दल

एटीपी की पूरी दुनिया में वैज्ञानिक समुदाय द्वारा एक अग्रणी कंपनी के रूप में पहचान की गई है जो पर्यावरणिक प्रौद्योगिकियों और इमल्‍सीफाइड ईंधनों में हमारे व्‍यापक अनुभवों का परिणाम है।

हमारे मुख्‍य प्रबंधन दल और वैज्ञानिकों के दल को 300 साल से भी ज्‍यादा का संयुक्‍त औद्योगिक अनुभव हासिल है जिसमें से सामान्‍य उद्योग और इमल्‍सीफाइड ईंधन के क्षेत्र में क्रमश: 200 और 100 वर्षों का अनुभव प्राप्‍त है।

एपीटी दल के सदस्‍यों का ब्‍यौरा जानने के लिए कृपया कंपनी प्रोफाइल देखें।