सिंहावलोकन
डीजल आयल इमल्शन (डीओई) का कंप्रेशन इग्निशन इंजनों (उच्च, मध्यम और निम्न गति वाले डीजल ईंजनों), दहन टर्बाइनों, भट्ठियों और बॉयलरों सहित सभी डीजल अनुप्रयोगों में डीजल के स्थान पर प्रत्यक्ष उपयोग किया जा सकता है। इसके अनुप्रयोग के आधार पर एपीटी के डीओई की जल मात्रा का आयतन 6% से 16% तक भिन्न-भिन्न हो सकता है; तथापि मानक उत्पाद में लगभग 11% जल, 2% से कम योजक, तथा शेष डीजल होता है।
डीओई प्रस्तावना
चित्र 1: एपीटी डीओई
 |
|
डीजल ईंजन हैवी ड्यूटी पॉवर में सबसे दक्ष स्रोत होता है। हैवी-ड्यूटी ट्रक, शहरी बसें और औद्योगिक उपकरण पूरे विश्व में डीजल ईंजनों से शक्ति प्राप्त करते हैं। यूरोप और जापान में डीजल चालित कारें लगातार लोकप्रिय होती जा रही हैं। तथापि, आंतरिक दहन ईंजनों से काफी अधिक वायु प्रदूषण होता है जो हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर नुकसानदायक प्रभाव डालता है, जो संभवत वैश्विक मौसम बदलावों के साथ संबद्ध है। यद्यपि डीजल ईंजन ग्रीन हाउस गैस का कम उत्सर्जन करते हैं फिर भी उनके द्वारा NOx और पीएम का उत्सर्जन एक चिंता का विषय बना हुआ है। विश्व स्तर पर लगातार बनते कड़े पर्यावरणिक विनियमों से आने वाले वर्षों में डीजल उत्सर्जन पर सख्ती से नियंत्रण किए जाने की आवश्यकता है।
डीजल उत्सर्जन मुद्दे से संबंधित एक प्रस्तावित समाधान संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) जैसे तथाकथित ''वैकल्पिक ईंधनों'' की शुरुआत करना है। ये ईंधन, डीजल ईंधन तेल की तुलना में आम तौर पर ज्यादा महंगे हैं; इसके लिए इन महंगे ईंजनों में बदलाव करने, नई परिवहन सुपुर्दगी और भंडारण अवसंरचना तथा कर्मचारियों को अधिक समय तक पुन: प्रशिक्षण देने की जरूरत होती है।
डीओई ने डीजल की तुलना में उत्सर्जन लाभ और ''वैकल्पिक ईंधनों'' की तुलना में महत्वपूर्ण लाभ को साकार किया है क्योंकि इसके प्रयोग में ईंजन को बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, इसमें मौजूदा डीजल ईंधन तेल अवसंरचना का ही इस्तेमाल किया जाता है और कर्मचारियों को पुन: प्रशिक्षण देने की जरूरत नहीं पड़ती।
अनुप्रयोग
डीओई का मुख्य अनुप्रयोग सड़क पर चलने वाले डीजल ईंजन जैसे ट्रकों और बसों तथा एक जगह पर स्थित बिजली के जनरेटरों, निर्माण मशनरी, ट्रेक्टरों आदि जैसे सड़क पर न चलने वाले अनुप्रयोग के रूप में होता हैं।
उत्पाद लाभ
डीओई डीजल ईंजनों के ऑपरेटरों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक, पर्यावरणिक और प्रचालन लाभ उपलब्ध कराता है।
आर्थिक लाभ
- प्रतियोगी कीमतें - डीओई विनिर्माताओं / वितरकों को बढ़ा हुआ मार्जिन दे सकता है और टैक्स क्रेडिट अथवा प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप अंतिम प्रयोक्ताओं को लागत में लाभ दे सकता है।
- उन्नत दक्षता - अनेक प्रकार की परिवर्तनशीलता, जिससे ईंधन दक्षता प्रभावित हो सकती है, के कारण एपीटी उन्नत ईंधन दक्षता के विशिष्ट स्तरों का दावा नहीं करती। जांचों और परीक्षणों से यह पता चला है कि डीजल ईंधन दक्षता नाममात्र से लेकर 10% तक अलग-अलग बढ़ती है।
पर्यावरणिक लाभ
डीओई की अद्वितीय दहन विशेषताएं डीजल की तुलना में महत्वपूर्ण पर्यावरणिक लाभ पहुंचाती हैं। ईंजन के प्रकार, आयु और स्थिति, सर्विस इतिहास, रखरखाव, कार्य चक्र, ड्राइवर का व्यवहार और डीजल की तुलना में डीओई की जल मात्रा, व्यापक परीक्षण से यह सिद्ध हुआ है कि डीओई द्वारा की गई सामान्य कमी इस प्रकार है;
- NOx - 10% और 30% के बीच।
- CO - 10% और 30% के बीच।
- CO2 - 2% से 4% के बीच।
- धूल के कण - 60% तक।
- दिखने वाला धुआं - समाप्त हो जाता है।
प्रचालनात्मक लाभ
डीओई की अद्वितीय सुदृढ़ता और स्थिरता से डीजल की तुलना में महत्वपूर्ण प्रचालन संबंधी लाभ होंगे। ईंजन के प्रकार, आयु और रखरखाव की स्थिति, डीजल की तुलना में व्यापक परीक्षण करने से यह सिद्ध हुआ है कि:
- ईंजन की टूट-फूट में कमी - डीओई जमा होने वाले कार्बन को हटाता और कम करता है और उसे बनने से बचाता है जो ईंजन की टूट-फूट और बढ़ती रखरखाव लागत का मुख्य कारण होता है।
- कोई बदलाव / सुधार नहीं - डीजल ईंजन को डीओई पर चलाने के लिए कोई बदलाव नहीं करना पड़ता।
अनेक प्रौद्योगिकियां या तो NOx अथवा पीएम को कम करती हैं, किंतु इमल्सीफाइड डीजल एक ही प्रौद्योगिकी से फ्लीट ऑपरेटरों को दोनों में कमी करने में मदद करेगा। इसके अतिरिक्त, एपीटी डीजल आक्सीडेटिव कैटेलिस्टों जैसे रेट्रोफिट हार्डवेयर के साथ इमल्सीफाइड ईंधनों को मिश्रित करने के लिए दूसरी प्रौद्योगिकियों के साथ भागीदार बनना चाहती है ताकि विशिष्ट सहक्रियाओं द्वारा उत्पन्न अधिकतम उत्सर्जन कमियां लाई जा सकें।
|