होम | साइट नक्‍शा | हमसे संपर्क करें | अंकित English | 한국어 | 中文 | हिन्‍दी | Español | Italiano


संबंधित लिंक
ऊर्जा सूचना प्रशासन
कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेस बोर्ड
पर्यावरणीय सुरक्षा एजेंसी
राष्‍ट्रीय बॉयोडीजल बोर्ड
डीजलनेट
  मुख्‍य पृष्‍ठ > उत्पाद > एम्‍लसीफाइड बॉयोडीजल
एम्‍लसीफाइड बॉयोडीजल

सिंहावलोकन

इमल्‍सीफाइड बॉयोडीजल (ईबीडी) कंप्रेशन इग्‍निशन इंजनों (उच्‍च, मध्‍यम और निम्‍न गति वाले डीजल ईंजनों), दहन टर्बाइनों, भट्ठियों और बॉयलरों सहित अधिकांश डीजल और बॉयोडीजल अनुप्रयोगों का प्रत्‍यक्ष स्‍थान ले सकते हैं। एपीटी की ईबीडी की जल मात्रा इसके अनुप्रयोग और डीजल के साथ बॉयोडीजल सघनता की मूल मात्रा के आधार पर भिन्‍न-भिन्‍न होगी। तथापि, जल और योजक की कुल मात्रा एपीटी के डीओई प्रौद्योगिकी के समान होती है।

बॉयोडीजल नवीकरणीय स्रोतों से निकाला गया स्‍वच्‍छ जलने वाला वैकल्पिक ईंधन है और एकमात्र ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जिसमें पारंपरिक डीजल ईंधन की तुलना में उत्‍सर्जन की कमियों और स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ने वाले प्रभावों का पूर्ण मूल्‍यांकन होता है और इसे स्‍वच्‍छ वायु अधिनियम के अधीन युनाइटेड स्‍टेट्स एन्‍वायरमेंटल प्रोटेक्शन एजेन्‍सी (यूएसईपीए) को भेजा गया है।

विभिन्‍न लाभों के वावजूद बॉयोडीजल मिश्रणों के वाणिज्‍यकरण में एक मुख्‍य बाधा उच्‍च NOx उत्‍सर्जन की समस्‍या है। यूएसईपीए अध्‍ययनों से बी-20 (एक इमल्‍सीफाइड बॉयोडीजल) और बी-100 (शुद्ध बॉयोडीजल) के इस्‍तेमाल से क्रमश 2% और 10% NOx के उत्‍सर्जन में हुई वृद्धि का पता चलता है।


प्रस्तावना

बॉयोडीजल परिवहन ईंधन क्षेत्र का एक तेजी से बढ़ता घटक है। उदाहरण के लिए, अमेरिका में बॉयोडीजल का उत्‍पादन 1999 में 500,000 गेलन से वृद्धि होकर 2005 में अनुमानित 75 मिलियन गेलन हो गया। बॉयोडीजल और बॉयोडीजल मिश्रणों के उत्‍पादन और उपभोग में वृद्धि पर्यावरण और पेट्रोलियम आपूर्ति दोनों के कारण हुई:-

  • बॉयोडीजल का प्रयोग आयात पर निर्भरता कम करने और डीजल ईंधन आपूर्तियों को बढ़ाने का एक साधन हैं।
  • बॉयोडीजल पीएम उत्‍सर्जन, जो दुनिया भर में एक प्रमुख स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या है, को कम करके नियमित डीजल ईंधन का एक पर्यावरण अनुकूल विकल्‍प है।
  • बॉयोडीजल कार्बन मोनोआक्‍साइड (सीओ) और हाइड्रोकार्बन (एचसी) उत्‍सर्जनों को भी कम करता है।

एपीटी के बॉयोडीजल उत्‍सर्जन पीएम उत्‍सर्जनों को कम करने के लिए बॉयोडीजल की प्राकृतिक क्षमता का लाभ उठाते हैं जबकि ये उच्‍च NOx उत्‍सर्जनों को कम करते हैं जो बॉयोडीजल के साथ विशेष रूप से बढ़ते हैं। यूएसईपीए द्वारा कराए गए एक अध्‍यन से इन रुझानों का पता चलता है (नीचे चित्र 1 देखें)। सोसाइटी ऑफ आटोमोटिव इंजीनियर्स (एसएई) द्वारा सूचित परीक्षण और ''अवधारणा का प्रमाण'' से इस बात की पुष्टि हुई है कि इमल्‍सीफाइड बी-20 NOx उत्‍सर्जनों को अल्‍ट्रा-लो सल्‍फर डीजल (यूएलएसडी) बेसलाइन से नीचे तक कम कर सकता है।

एपीटी बॉयोडीजल फीडस्‍टाकों, अधिकतम निष्‍पादन और उत्‍सर्जन लाभों तथा डीजल सहित बॉयोडीजल की अधिक मात्रा मिलाने की योग्‍यता के अनुरूप अपनी योजक प्रौद्योगिकी का निर्माण उत्‍कृष्‍टता से कर रहा है। ईधन वितरण श्रृंखला में शामिल अनेक पक्षकार रसायनों की बजाय बॉयोडीजल पारंपरिक ईंधनों पर विचार करते हैं।

चूंकि एपीटी ने रासायनिक, यांत्रिक और दहन विज्ञान के आधार पर अपनी प्रौद्योगिकी का निर्माण किया है अत: यह अंतिम उपभोक्‍ता की सहायता करने के लिए बॉयोडीजल वितरण श्रृंखला के किसी सदस्‍य के साथ काम करने के लिए अत्‍यधिक उपयुक्‍त है ताकि वे अपने दहन संबंधी उद्देश्‍य को प्राप्‍त कर सके। तकनीकी तौर पर, एपीटी ने ऐसे योजक पैकेज विकसित किए हैं जो बॉयोडीजल इमल्‍शन को स्थिर रखते हैं और बॉयोडीजल के साथ जुड़ी अनेक समस्‍याओं का समाधान करने के लिए उसने तत्‍वों का समायोजन करते हैं। वस्‍तुत:, एपीटी की प्रौद्योगिकी में वे रसायन शामिल हैं जो समस्‍त इमल्‍सीफाइड प्रणाली को रासायनिक तौर पर समर्थन देने के लिए बॉयोडीजल को सक्रिय करता है।

अधिकांश प्रौद्यो‍गिकियां या तो NOx या पीएम को कम करती हैं लेकिन इमल्‍सीफाइड बॉयोडीजल से डीजल फ्लीट ऑपरेटरों को एक ही प्रौद्योगिकी से काम करने में समर्थ बनाती है। इसके अतिरिक्‍त, एपीटी डीजल ऑक्‍सीडेटिव कैटेलिस्‍टों जैसे रिट्रोफिट हार्डवेयर के साथ इमल्‍सीफाइड ईंधनों को मिलाकर अनेक प्रौद्योगिकियों के साथ भागीदारी करना चाहती है ताकि एमलशनों से होने वाली विशिष्‍ट सहक्रिया से उत्‍पन्‍न उत्‍सर्जन में अधिकतम कमी की जा सके।


चित्र 1: हैवी-डयूटी हाईवे ईंजनों का औसत उत्‍सर्जन प्रभाव

एटीपी ने कैलिफोर्निया राज्‍य से विकास संबंधी ईंधन छूट हासिल की है जिसे एक प्रयोगात्‍मक ईंधन के रूप में राज्‍य ईएफबी की ब्रिकी और वितरण की अनुमति मिली है।


बाजार क्षमता

यूरोपीय देशों को अमेरिका में भावी बॉयोडीजल उत्‍पादन और उपभोग के लिए एक टेम्‍पलेट के रूप में देखा जा सकता है क्‍योंकि बॉयोडीजल का प्रयोग यूरोप में एक दशक से भी ज्‍यादा समय से व्‍यापक रूप से किया जा रहा है। चित्र 2 से यह पता चलता है कि यूरोपीय बॉयोडीजल उपभोग में वृद्धि विगत कई दशकों में अचानक बढ़ी है।


चित्र 2: यूरोप में ऐतिहासिक बॉयोडीजल उपभोग

बॉयोडीजल का प्रयोग विश्‍व के अनेक क्षेत्रों में, विशेषकर यूरोप, साउथ अमेरिका और यूनाईटेड स्‍टेट्स में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यूरोप में बॉयोडीजल का उत्‍पादन 1999 की मात्रा से 2005 में 800 मिलियन गेलन तक 5 गुना हो गया। जबकि अमेरिका की कुल उत्‍पादित मात्रा यूरोप से कम है, वर्तमान राजनैतिक और विनयामक परिवर्तनों से 2005 की मात्रा अचानक बढ़कर 75 मिलियन गेलन होने की संभावना है।

इसके साथ-साथ, NOx प्रदूषण के बारे में चिन्‍ता बढ़ रही है जिससे ओजोन और शहरी कोहरा बनता है। कैलिफोर्निया ने अनेक फ्लीटों में NOx में कटौती करने का आदेश दिया है और इन विनियमों को 2010 में सड़क से अलग फ्लीट पर भी लागू किया जाएगा। बॉयोडीजल NOx उत्‍सर्जनों को बढ़ाता है (यूएसईपीए द्वारा प्रकाशित रिपोर्टों सहित अनेक रिपोटों के आधार पर), इसलिए अमेरिका में शासी प्राधिकारियों ने बॉयोडीजल को औपचारिक तौर पर मान्‍यता देने में हिचकिचाहट दिखाई है जब तक कि और अधिक डेटा एकत्र नहीं किया जाता और उसका विश्‍लेषण नहीं कर लिया जाता। एपीटी विनियामकों और फ्लीट के ऑपरेटरों को प्रौद्योगिकी प्रदान करने की सही स्थिति में है जो बॉयोडीजल NOx की समस्‍या का समाधान करती है और बॉयोडीजल जैसे कम कार्बन वाले ईंधनों के प्रयोग को बढ़ाने के लक्ष्‍य को पूरा करने में सहायता करती है।

टिप्‍पणी:
1) इस NOx वृद्धि की एक राष्‍ट्रीय बॉयोडीजल बोर्ड ''उत्‍सर्जन कैल्‍कुलेटर'' के माध्‍यम से और स्‍पष्‍ट की गई है जिसे http:www.biodiesel.org/tools/calculator/default.aspx. पर देखा जा सकता है। कैल्‍कुलेटर से बॉयोडीजल प्रयोगकर्ताओं को एक निश्चित बॉयोडीजल मिश्रण अर्थात् बी-20, बी-50 के लिए NOx में प्रतिशत वृद्धि का निर्धारण कर सकते हैं।