कंपनी
वैकल्पिक पैट्रोलियम प्रौद्योगिकी (एपीटी) एक पर्यावरणिक प्रौद्योगिकी कंपनी है जो पर्यावरण संबंधी समस्याओं का व्यापक किफायती समाधान करने के लिए ही बनाई गई है। हम कंप्रेशन-इग्निशन इंजनों और औद्योगिक बॉयलरों के ऑपरेटरों की मदद करने के लिए प्रौद्योगिकियां और विशेषज्ञता प्रदान करते हैं ताकि लगातार बढ़ती कड़ी उत्सर्जन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। हम अंतर्राष्ट्रीय विद्युत संयंत्र ऑपरेटरों की मदद करने के लिए नए उपायों का विकास कर रहे हैं ताकि उन भारी तेल उत्पादों के साथ लगातार बढ़ती बिजली की मांग को पूरा किया जा सके जिन्हें पूरी तरह, अधिक दक्षता और किफायत से जलने के लिए बनाया जाता है। इसके अलावा, हम नई पीढ़ी के एमल्सीफाइड ईंधनों के साथ अधिक स्वच्छ दहन बॉयोडीजल ईंधन उपलब्ध कराने की चुनौती को भी पूरा रहे हैं।
उत्पाद
एटीपी ऐसे एमल्सीफाइड ईंधनों पर बल देती है जिसमें दहन प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न हाने वाले नाइट्रोजन (NOx) के आक्साइडों और विविक्त पदार्थ (पीएम), दोनों में कमी लाने के लिए पानी की विभिन्न प्रतिशतता होती है। यह प्रौद्योगिकी चल और अचल दोनों स्रोतों पर लागू होती है:
- हेवी ड्यूटी और मध्यम ड्यूटी डीजल ईंजनों के लिए एम्लसीफाइड डीजल ईंधन
- औद्योगिक बॉयलरों के लिए एम्लसीफाइड ईंधन तेल
- विद्युत उत्पादन के लिए एम्लसीफाइड अवशिष्ट
एटीपी 21वीं शताब्दी में बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए अपनी प्रौद्योगिकियां विकसित कर रही है। उदहारण के लिए, हम बॉयोडीजल मिश्रणों से बढ़ते हुए NOx उत्सर्जनों की समस्या के समाधान के लिए बॉयोडीजल एमल्शनों का विकास कर रहे हैं जिनका संयुक्त राज्य अमेरिका में संघीय और राज्य के अल्प कार्बन ईंधन मानकों के कारण व्यापक तौर पर प्रयोग में लाए जाने की संभावना है। हम बॉयोडीजल उत्पादकों और वितरकों के साथ मिलकर काम करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सबसे स्वच्छ दहन बॉयोडीजल उत्पाद को बाजार में बेच सकें।
विशेषज्ञता
एटीपी का स्टॉफ विश्लेषणात्मक रसायन-विज्ञान, यांत्रिक इंजीनियरी, दहन प्रक्रियाओं, और विनियामक कार्यों में विशेषज्ञता प्राप्त हैं। हम विशिष्ट उत्सर्जन समस्याओं को समझने, उनका समाधान करने के उद्देश्य से प्रौद्योगिकी पैकेज विकसित करने में ग्राहकों की मदद करते हैं और समाधान की जांच-पड़ताल करने और उन्हें लागू करने में सहायता करते हैं।
|